फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुलेख में मोक्ष और सनीमा अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)। हिमालयन पब्लिक स्कूल बेचड़ का बाग में आयोजित विभिन्न स्पर्धाओं में हिल वैली पब्लिक स्कूल पनार के बच्चों ने माध्यमिक स्तर पर ऑल राउंड बेस्ट का खिताब जीता। यह स्पर्धा शिक्षा विकास समिति सैनधार ने आयोजित की थी, जिसमें सुलेख प्रतियोगिता में मोक्ष शर्मा और सनीमा ठाकुर ने पहला, जबकि नेहा शर्मा ने दूसरा स्थान हासिल किया। पेपर रीडिंग में मोक्ष शर्मा तीसरे स्थान पर रहा। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कार्तिक शर्मा और सानिया ठाकुर दूसरे स्थान पर रही। आलोक और मोक्ष शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। नृत्य प्रतियोगिता में दीपिका और श्रुति शर्मा दूसरे और मुस्कान तीसरे स्थान पर रही। सौ मीटर दौड़ स्पर्धा में आलोक शर्मा और प्रियंका ठाकुर ने पहला स्थान हासिल किया। स्कूल के प्रबंधक विजय कुमार और प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार ने विजेता बच्चों और उनके अभिभावकों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें