फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपिता की जयंती पर सफाई से दिया स्वच्छता का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर स्कूलों में स्वच्छता अभियान से जुडे़ कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। साफ-सफाई के साथ कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। इसी कड़ी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला क्यारी में बच्चों ने साफ-सफाई की। यह सभी गतिविधियां स्कूल प्रधानाचार्य राजेश कुमार की अगुवाई में की गईं। सबसे पहले वंदेमातरम प्रस्तुत किया गया। इसके बाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। निबंध लेखन में कल्पना देवी, संजना देवी, सत्या देवी, पल्लवी, राजेश पाल, नितिन, कुसुम, सुदेश कुमारी और ज्योति ठाकुर ने भाग लिया। चित्रकला में ऋषि पाल, अक्षय कपूर, राहुल ठाकुर, दिनेश, आदित्य, संदीप, जबकि भाषण प्रतियोगिता में मुकेश शर्मा और प्रतिमा ने भाग लिया। प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में महात्मा गांधी की आत्मकथा और उनके जीवन संबंधी प्रश्नों को पूछा गया। इस अवसर पर स्कूल शिक्षक प्यारे लाल, मोहिंद्र सिंह, किरण बाला, शालिनी ठाकुर, विपिन कुमार, विक्रम सिंह, पूनम कुमारी उपस्थित रहे। उधर, रावमा पाठशाला विक्रमबाग में प्रधानाचार्य अनूप भटनागर के नेतृत्व में रैली निकाली गई। इसके माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इसके बाद भाषण, स्लोगन और पेंटिंग स्पर्धाएं आयोजित की गईं। भाषण प्रतियोगिता में तानिया, स्नेहलता व मुस्कान, पेंटिंग में अंजना, तानिया व मीनल, नारा लेखन में भावना, योगिता व बुशरा तथा आरजू ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सैनवाला में गांधी जयंती पर कई स्पर्धाएं आयोजित की गई। प्रधानाचार्या अपर्णा गोयल की अगुवाई में स्कूली बच्चों ने सफाई भी की। उधर, रावमापा जाबल का बाग में भी सफाई अभियान चलाया गया। उधर, रावमावि छात्र नाहन में शिक्षक दयाराम शर्मा, दीपक, लायक राम भारद्वाज की अगुवाई में एनएसएस के छात्रों ने विला राउंड सैरगाह की साफ-सफाई की। इस अवसर पर पर्यावरण सोसायटी के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। उधर, राजकीय उच्च पाठशाला निहोग में मुख्य अध्यापक राजेश ठाकुर, रावमापा भरोग बनेड़ी में प्रधानाचार्य राजीव सैनी की अगुवाई में स्वच्छता अभियान समेत कई स्पर्धाएं आयोजित की गईं। कन्या स्कूल नाहन में प्रधानाचार्य मीरा बंसल की अगुवाई में कई स्पर्धाएं आयोजित की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें