फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा कर्मी अगवा मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
crime shimla
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा के एक होटल से सुरक्षा कर्मी को अगवा करने के मामले में 6 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले के 5 आरोपियों की जमानत की अर्जी वीरवार को नाहन सेशन कोर्ट में खारिज हुई । जिसके बाद पुलिस टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी को पांवटा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रविवार को पांवटा बस स्टैंड के समीप खुले एक होटल के सुरक्षा कर्मी रमेश कुमार को अगवा कर मारपीट का मामला हुआ था। जिसमें आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। इसमें बिट्टू, महिंदरपाल, हन्नी, बांठ सिंह, विरेंदर व हैप्पी के खिलाफ आईपीसी की धारा 365ए 342ए 323 व 147 के तहत मामला दर्ज हुआ। पांच आरोपियों ने अंतरिम जमानत ले ली थी। वीरवार की इन की नाहन कोर्ट से जमानत रिजेक्ट हो गई। जिसके बाद 5 आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए। जबकि एक आरोपी विरेंदर पांवटा पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उधर डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें