फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार खाई में गिरी, युवक गंभीर घायल

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)। रेणुका-हरिपुरधार वाया संगड़ाह सड़क पर बुधवार देर शाम एक कार के गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। ग्रामीणों की सहायता से कार चालक को खाई से बाहर निकालकर सिविल अस्पताल ददाहू पहुंचाया गया। यहां से गंभीर हालत होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार काकोग निवासी पंकज (20) खेगवा पेट्रोल पंप से पेट्रोल डलवा कर अपने घर लौट रहा था कि कुछ ही दूरी पर जाकर कार अनियंत्रित होकर करीब सौ फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने घायल युवक को खाई से निकालकर 108 के माध्यम से सिविल अस्पताल ददाहू पहुंचाया। संगड़ाह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है। एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसा संगड़ाह थाने के अंतर्गत खेगवा के समीप हुआ है, जिसमें कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें