फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैसाख संक्रांति पर देवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ददाहू (सिरमौर)।
बैसाख संक्रांति के पावन मौके पर शनिवार को रेणुकाजी तीर्थ में श्रद्घालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। यहां पर श्रद्घालुओं ने पंक्तिबद्घ होकर देवताओं के दर्शन किए और आशीर्वाद मांगा। रेणुका विकास बोर्ड के सौजन्य से रेणुकाजी तीर्थ मंदिर परिसर में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें ददाहू के तहसीलदार देवी सिंह कौशल, अधिशासी अभियंता केएल चौधरी, सीईओ रविंद्र गुप्ता व कुलभूषण गोयल सहित सैकड़ों श्रद्घालुओं ने हवन यज्ञ में पूर्णाहुति प्रदान की।
भगवान परशुराम के पिता महर्षि जमदग्नि की तपोस्थली तपे के टीले पर बैसाखी मेले का आयोजन किया जहां दूरदराज क्षेत्र के श्रद्घालुओं ने महर्षि जमदग्नि के पवित्र धूने के दर्शन कर पुण्य हासिल किया।
विज्ञापन

इस मौके पर महर्षि जमदग्नि के पवित्र धूने की यात्रा का भी आनंद उठाया। इससे पूर्व बैसाख संक्रांति के मौके पर सैकड़ों श्रद्घालुओं ने पवित्र रेणुका झील में स्नान कर मोक्ष की कामना की। स्नान का सिलसिला शनिवार की सुबह ब्रह्म मुहूर्त में शुरू हो गया था जो दिनभर जारी रहा। इसके बाद श्रद्घालुओं ने पवित्र रेणुकाजी झील की परिक्रमा कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान रेणुकाजी तीर्थ के निर्वाण आश्रम, संन्यास आश्रम व गायत्री आश्रम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशाल भंडारों का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

बॉक्स---
जिला के मंदिरों में भी उमड़ी भीड़
बैसाख संक्रांति के अवसर पर सिरमौर के अन्य मंदिरों में भी आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। इस अवसर पर मार्कंड मंदिर में सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। लोगों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर अपनी दिनचर्या शुरू की। इसके अलावा काली स्थान मंदिर नाहन में भी भक्तों का तांता लगा रहा। सिरमौर के सराहां, शिलाई, राजगढ़, पांवटा साहिब, कालाअंब, संगड़ाह और हरिपुरधार स्थित कई मंदिरों में इस अवसर पर लोगों की भीड़ देखी गई।
--------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें