फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेट गिरने से छात्र के चोटिल होने की होगी जांच

विज्ञापन
police logo
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। नाहन के कोदेवाला मिडल स्कूल में गेट गिरने से जख्मी हुए छात्र के मामले में शिक्षा विभाग हरकत में आया है। शिक्षा उपनिदेशक मामले की जांच करने जा रहे हैं। इसके लिए बाकायदा स्कूल प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया जाएगा जिससे स्कूल प्रशासन की मुश्किलों में इजाफा हो सकता है।
गौरतलब है कि कोदेवाला मिडल स्कूल में सोमवार को एक छात्र पर गेट गिर गया था जिसके चलते छात्र की टांग फ्रेक्चर हो गई। बताया जा रहा है कि स्कूल में मात्र चार कमरे ही हैं जिसमें एक कमरे में ऑफिस बना है। शेष तीन कमरों में विद्यार्थियों की कक्षाएं लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल हाल ही में अपग्रेड हुआ है जिसके चलते अतिरिक्त कमरों का निर्माण किया जाना है। ऐसे में गेट को तैयार करवाया गया था जिसे स्कूल की पिछली दीवार के साथ रखा हुआ था। इस दौरान स्कूल की छुट्टी होने के समय गेट छात्र के पैर पर गिर गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने 108 एंबुलेंस को बुलाकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे उपचार दिया गया। इस मामले में कोदेवाला स्कूल प्रबंधन का तर्क है कि गेट चोरी न हो जाए इसलिए उसको पिछली ओर रखा हुआ था। छुट्टी के समय बच्चों की भागदौड़ के कारण वह छात्र की टांग पर गिर गया।
उधर, कार्यवाहक प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक सुधाकर शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर विभाग गंभीर है। इस प्रकरण की जांच की जाएगी।
----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें