फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सरकार ने किया कर्मचारियों का उत्पीड़न : विनोद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
कर्मचारी नेता विनोद कुमार ने पूर्व कांग्रेस सरकार पर कर्मचारियों का उत्पीड़न करने के गंभीर आरोप जड़े हैं। नाहन में पत्रकार वार्ता के दौरान अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि पिछली सरकार में मान्यता प्राप्त महासंघ के कुछ कर्मचारी नेताओं ने अपने स्वार्थ की राजनीति की। आज भी वह लोग स्वार्थ की रोटियां सेंक रहे हैं जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विनोद कुमार ने कहा कि 11 फरवरी को बिलासपुर में महासंघ के फैडरल हाउस की बैठक हुई जिसमें उन्हें कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया। इसमें प्रदेश भर से आए 150 कर्मचारी नेताओं ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि इस दौरान 12 जिलों में एडहॉक कमेटी के अध्यक्ष नियुक्त किए जिसमें अजय जोशी को जिला सिरमौर का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अजय जोशी तीन दिन के भीतर सभी विभागों से समन्वय बनाकर जिला कार्यकारिणी का गठन करेंगे ताकि खंड स्तर पर प्रक्रिया पूरी की जा सके। विनोद कुमार ने कहा कि जिला में संवैधानिक तरीके से चुनाव करवाए जाएंगे जिसमें सभी कर्मचारियों को एकजुट करने का प्रयास किया जाएगा। उसके बाद राज्यस्तरीय चुनाव होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार में कर्मचारियों का उत्पीड़न चरम पर रहा है लेकिन नई सरकार ने आते ही कर्मचारियों को 3 फीसदी डीए तथा 8 फीसदी अंतरिम राहत प्रदान की है। इससे पता चलता है कि यह सरकार कर्मचारी हित में कार्य करेगी। नई सरकार का पूर्ण सहयोग किया जाएगा। कर्मचारियों की जो भी मांगे होंगी उन्हें सरकार के समक्ष जोरदार ढंग से उठाकर पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर अजय जोशी, अशोक कुमार, शिवकुमार, देवानंद, रविंद्र ठाकुर सहित दर्जनों कर्मचारी नेता उपस्थित रहे।
--बाक्स
पुरानी पेंशन पर जवाब गोलमोल
कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने का दावा कर रहे कर्मचारी नेता विनोद से जब पुरानी पेंशन लागू करवाने की बात की गई तो उनका जवाब गोलमोल ही रहा। वह केंद्र के समक्ष इस मुद्दे को रखने की बात करने लगे। उन्होंने कहा कि पेंशन सभी को मिलनी चाहिए लेकिन यदि सरकार इसमें सक्षम नहीं है तो सरकार से 2003 के बाद लगे कर्मचारियों का सीपीएफ 20 प्रतिशत कटवाने की मांग की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें