अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
वैश्य सभा नाहन की कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है। सभा के अध्यक्ष विनय गुप्ता ने सोमवार को इसकी सूची मीडिया को जारी की। उन्होंने कहा कि जल्द ही कार्यकारिणी की बैठक आयोजित कर आगामी रूपरेखा तैयार की जाएगी।
यहां जारी बयान में विनय गुप्ता ने बताया कि नवगठित कार्यकारिणी में पूर्ण चंद अग्रवाल को मुख्य संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि बाबू राम बंसल, योग राज गुप्ता और राजेंद्र बंसल कार्यकारिणी में संरक्षक नियुक्त किए गए।
इसके अलावा बीबीएल अग्रवाल, विजय जैन, योगेश गुप्ता, दिग्विजय गुप्ता को उपाध्यक्ष, अजय बंसल, संजय गोयल को सचिव बनाया गया। जबकि कोषाध्यक्ष का कार्य संजय गर्ग देखेंगे। साथ ही विपिन जैन और अभय कांत को कानूनी सलाहकार, शिव कुमार गर्ग को यूथ बिंग का प्रभारी और विनय गर्ग को प्रेस सचिव नियुक्त किया गया।
अध्यक्ष विनय गुप्ता ने बताया कि वैश्य सभा में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे। इसके अलावा दर्शन लाल आर्य, मदन लाल, रतन लाल कलोडिया, डॉ. मोहित गुप्ता, अविनाश गुप्ता, डॉ. परवेश अग्रवाल, प्रकाश बंसल, अनिल अग्रवाल, जगदीश गुप्ता, अमिल अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, सुमित बंसल, रोहित बंसल, सुमित बंसल, पियूष गर्ग, प्रवीण अग्रवाल, सुदेश सिंगला, संजय बंसल, डॉ. राम कुमार गर्ग, राकेश गर्ग, रमेश बंसल, मनीष अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, आशुतोष गुप्ता, अरबिंद गर्ग, अजय सिंगला, दीपक अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, धीरज गर्ग और प्रमोद गोयल बतौर कार्यकारिणी सदस्य सभा में कार्य करेंगे।
-------------