फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसगिरि में धूमधाम से शुरू हुआ माघी पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

सतौन (सिरमौर)। ट्रांसगिरि क्षेत्र में बुधवार को माघी त्योहार धूमधाम से शुरू हुआ। इस दौरान लोगों ने इसकी खुशियां एक दूसरे से साझा की।

इस मौके पर क्षेत्र में सैकड़ों बकरे काटे गए लेकिन, शिलाई में मस्तभोज क्षेत्र के जामना व ठाणा में बकरों को नहीं काटा गया। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले क्षेत्र में हुई भागवत कथा के दौरान ग्रामीणों से बकरों को न काटे जाने की अपील की गई थी।
विज्ञापन


क्षेत्र के इंदर सिंह भंडारी, लायक राम, रतन सिंह, हिरदाराम, नरेश भंडारी, बुद्ध सिंह, खजान सिंह चौहान, गुमान सिंह शर्मा ,दीपचंद शर्मा, सुमेर शर्मा, संतराम शर्मा भंडारी, सियाराम शर्मा, जगदीश शर्मा, आत्माराम शर्मा, गंगाराम शर्मा, उदय राम शर्मा, लाल सिंह शर्मा, जालम सिंह शर्मा, कुलदीप राणा ने बताया कि इस माघी त्योहार पर मस्तभोज क्षेत्र में बकरों को नहीं काटा गया। यहां बकरों की बलि दिए जाने पर रोक लगी है। गौरतलब हो कि यहां क्षेत्र में माघी पर्व पर हर घर में बकरों को काटे जाने की परंपरा है जो इस दफा टूटती प्रतीत हो रही है।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें