फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मैया यशोदा...’ गीत पर खूब झूमीं छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सतौन (सिरमौर)।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांटी मशवा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया जिसमें रेणुका क्षेत्र के डीएफओ सुशील कुमार राणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि अनिता ढटवालिया ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद स्कूल के प्रधानाचार्य जोगिंद्र सिंह ढटवालिया ने स्कूल का वार्षिक प्रतिवेदन पेश किया। जबकि स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। स्कूली बच्चों ने वंदे मातरम् गीत से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज किया। स्कूली बच्चों ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ पर लघु नाटिका पेश की। साक्षी ने स्वच्छता पर भाषण दिया।
विज्ञापन


छात्राओं ने ‘मैया यशोदा...’गीत पर नृत्य पेश किया जिसका सभी ने आनंद लिया। गौरव ने पहाड़ी गीत ‘उबे किनारे’ गाकर सबका मन मोह लिया। इसके बाद बच्चों ने हिमाचली नाटी ‘तिशो रे बानो रे..’, ‘रामा धासिये..’, ‘रोहडू जाना मेरी आमिए..’, ‘धारो पांदी मेरे गोरू वे आमा मेरिए...’,आदि गाने प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


अश्वनी ने नारी शक्ति पर भाषण दिया। कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि शिक्षा, खेल व अन्य क्षेत्रों में अव्वल रहे छात्रों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम के दौरान के रैंज अधिकारी महेंद्र सिंह, वन खंड अधिकारी इंद्र ठाकुर, तुलसीराम, वाहिब अहमद, वनरक्षक सुरेश, वीरेंद्र सिंह, विनोद कंवर, पंचायत प्रधान दुर्गा देवी, उप प्रधान सुरेंद्र सिंह, प्रताप ठाकुर, सुरेंद्र शर्मा, प्रदीप सिंह, फतेह कंवर, धनवीर सिंह, पूर्ण सिंह, रमेश चौहान, दया राम, जगदीश परमार, सुरेश शर्मा, राम लाल चौहान, वीर सिंह, गौपाल सिंह, अनिता देवी, सुनीता देवी आदि मौजूद थीं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें