फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजरंग 51 हजार युवाओं को जोड़ेगा अपने संग- समैला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बजरंग दल 51 हजार युवाओं को जोड़ेगा अपने साथ : समैला
नाहन में विहिप और बजरंग दल की बैठक आयोजित
संगठन की मजबूती पर चर्चा, राममंदिर का दोहराया संकल्प
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
श्री सनातन धर्म मंदिर में विहिप दुर्गा वाहिनी व बजरंग दल की एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता आचार्य पंडित सोम दत्त वशिष्ठ ने की। इस मौके पर बजरंग दल के प्रदेश सह संयोजक पवन समैला विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए पवन समैला ने कहा कि प्रदेश में संगठन को मजबूती प्रदान की जा रही है। प्रदेश में चलाए गए बजरंग दल भर्ती अभियान के तहत 120 युवाओं को बजरंग दल में शामिल किया गया जिसमें जिला के शिलाई, कफोटा, सतौन, रेणुका, सुरला, नाहन, संगड़ाह, देवनी सहित नाहन शहर के 13 वार्डों के युवा शामिल हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बजरंग दल में शामिल युवाओं को संगठन में अहम जिम्मेवारियां सौंपी गई हैं। बजरंग दल प्रदेश ही नहीं बल्कि देशभर में यह अभियान छेड़े हुए है। उसका मुख्य उद्देश्य 51 हजार युवाओं को बजरंग दल से जोड़ना है। बैठक के दौरान राम जन्म भूमि व कश्मीर का मुद्दा भी छाया रहा जिस पर चर्चा के उपरांत समैला ने कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया कि श्री राम की जन्म भूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण किया जाएगा जिसे विश्व की कोई ताकत नहीं रोक सकती।
विज्ञापन

इस मौके पर विहिप पूर्व विभाग अध्यक्ष प्रकाश बंसल, दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका कौशल्या चौहान, विहिप जिला उपाध्यक्ष विरेंद्र कुमार, प्रखंड अध्यक्ष गुरमुख सिंह, प्रखंड सत्संग, प्रमुख राजेंद्र गुरुजी, महंत तीर्था नंद, पुजारी सुरेंद्र शर्मा, बजरंग दल जिला विद्यार्थी प्रमुख सूरत कपूर, चंचल शर्मा, सीमा देवी, प्रियंका अग्रवाल आदि अन्य कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।
--------------------
---तन्हा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें