अमर उजाला ब्यूरो
नाहन/पांवटा/राजगढ़(सिरमौर)। विधानसभा चुनाव में जिला के पांच विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में इस बार 2,82,912 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 1,48,502 पुरुष तथा 1,34,409 महिला मतदाता शामिल रहे।
पच्छाद वधानसभा क्षेत्र में 54,863 मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया। इसमें 28,827 पुरुष और 26,036 महिला मतदाता शामिल रहे।
नाहन विधानसभा क्षेत्र में 61,468 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जिसमें 31,538 पुरुष और 29,930 महिला मतदाता शामिल रहीं।
इसी प्रकार रेणुका विधानसभा क्षेत्र में 51,167 मतदाताओं ने वोट डाले। इनमें 26,743 पुरुष और 24,424 महिलाएं शामिल रहीं।
पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में भी 60,271 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें 31,594 पुरुष और 28,676 महिला मतदाता शामिल रहीं।
इसी प्रकार शिलाई विधानसभा क्षेत्र में 55,143 मतदाताओं ने मत डाले। इसमें 29,800 पुरुष और 25,343 महिला मतदाता शामिल रहे।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर बीसी बडालिया ने बताया कि जिला में कुल 3,49,040 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज है। इनमें 1,83,383 पुरुष और 1,65,656 महिला मतदाता शामिल हैं। इस बार चुनावों में 2,82,912 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। जिला में कुल 81.05 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।