फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरकोट पंचायत को स्वच्छ बनाने के लिए बना रोडमेप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

सुरेश तोमर
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा ब्लॉक की ग्राम पंचायत अमरकोट ने स्वच्छता के लिए रोडमेप तैयार कर लिया है। पंचायत के समीप 5 बीघा भूमि डंपिंग साइट के लिए चिन्हित होगी। पंचायत क्षेत्र की सड़कों व गलियों में डस्टबीन रखें जाएंगे व शीघ्र गंदगी उठाने के लिए ट्रैक्टर सेवा शुरू होगी। चैंबर ऑफ कॉमर्स के सहयोग से एनएच के किनारे सुंदर फूल-पौधे लगेंगे।
ग्राम पंचायत प्रधान अमरकोट राकेश महरालू व उप प्रधान गुलशेर मोहम्मद ने कहा कि पूरा प्रपोजल बनाया जा रहा है जिससे औद्योगिक क्षेत्र से लेकर गांव की गलियों को स्वच्छ व हरा भरा बनाया जा सके। अभी तक पांवटा-शिलाई एनएच किनारे गोंदपुर के आसपास भारी गंदगी कई स्थलों पर फेंकी जा रही है। कुछ इकाइयों के सामने भी लंबी लंबी झाड़ियों में गंदगी के ढेर लगे हैं। आसपास के रिहायशी मकानों व दुकानों की रोज गंदगी खुले में छोड़ दी जा रही है लेकिन अब पहले पंचायत पूरा रोडमेप तैयार कर रही है। इसके बाद गंदगी फेंकने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत प्रधान राकेश महरालू ने कहा कि इस मुहिम में जिला और पांवटा प्रशासन, एनएच प्राधिकरण, वन विभाग व चैंबर ऑफ कॉमर्स पांवटा इकाई का भी पूरा सहयोग लिया जाएगा। इसी माह 11 अगस्त से पंचायत द्वारा शुरू में एक ट्रैक्टर सेवा शुरू करवाई जा रही है। हर घर व दुकानदार को घर में गीला व सूखा कूड़े के लिए डस्टबीन रखने को जागरूक किया जाएगा। कूड़ा बड़े डस्टबिनों से ट्रैक्टर के माध्यम से हर तीसरे दिन उठाया जाएगा।
--अमरकोट पंचायत को स्वच्छ बनाने के लिए बना रोडमेप
औद्योगिक इकाइयों के सामने एनएच किनारे फूल-पौधे लगेंगे
डंपिंग साइट को शीघ्र करीब 5 बीघा भूमि चिन्हित की जाएगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें