नाहन (सिरमौर)। श्री साईं अस्पताल नाहन की ओर से पंचायत घर रामपुर भारापुर में आंखों और सामान्य स्वास्थ्य जांच के लिए निशुल्क शिविर लगाया गया। इस शिविर में 200 लोगों ने चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाया।
शिविर में नेत्र जांच विशेषज्ञ ताहिरा खान ने मरीजों का आंखों की जांच की और परामर्श भी दिया। मेडिकल अफसर डॉ. नामजीद ने लोगों का सामान्य स्वास्थ्य जांचा। शिविर में मरीजों के शुगर और बीपी टेस्ट भी निशुल्क किए गए। साथ ही मरीजों को जरूरी दवाइयां मुफ्त उपलब्ध कराई गईं।
श्री साईं अस्पताल के निदेशक डॉ. दिनेश बेदी ने बताया कि शिविर में अनुभवी चिकित्सकों के माध्यमों से मुफ्त जांच एवं परामर्श सेवाएं दी जा रही हैं। इस शिविर में लोगों की आंखों और सामान्य स्वास्थ्य की जांच की गई।
रामपुर भारापुर में स्वास्थ्य जांच शिविर में पहुंचे लोग। संवाद