फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के सभी विकासात्मक कार्यों को समय रहते किया जाए पूरा : हर्षवर्धन चौहान

विज्ञापन
उपायुक्त कार्यालय नाहन में जिला योजना, विकास एवं 20 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की अध्यक्
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

जिले के सभी विकासात्मक कार्यों को समय रहते किया जाए पूरा : हर्षवर्धन चौहान
जिला योजना, विकास एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक में उद्योग मंत्री ने दिए निर्देश
नाहन में बढ़ते डेंगू के मामलों पर जताई चिंता, नगर परिषद को फाॅगिंग के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन नाहन में बुधवार को जिला योजना, विकास एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष एवं उद्योग व संसदीय मामले मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने की।
बैठक मेंं बताया गया कि मनरेगा के तहत अब तक 100760 जॉब कार्ड प्रदान किए जा चुके हैं, जबकि 1074.35 लाख रुपये का वेतन मनरेगा के तहत दिया जा चुका है और 4199.03 लाख रुपये वित्त वर्ष 2024-25 में देने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वित्त वर्ष 2023-24 में 1990 आवास निर्मित करने और ग्रामीण क्षेत्र में मल निकासी के 729 व्यक्तिगत घरेलू शौचालय स्वीकृत किए जाने की भी जानकारी दी गई।
बैठक में सिरमौर में वित्त वर्ष 2024-25 में 526.60 हेक्टेयर क्षेत्र में वन विभाग की ओर से पौधरोपण करने का लक्ष्य रखने और अब तक 196.55 हेक्टेयर क्षेत्र में पौधे रोपित किए जाने की जानकारी दी गई।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से नाहन शहर में अब तक 1279 डेंगू के मामले सामने आने की जानकारी दी गई। इस पर उद्योग मंत्री ने नगर पालिका को डेंगू की रोकथाम के लिए फॉगिंग करने के निर्देश दिए।
हर्षवर्धन चौहान ने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिला सिरमौर में विभिन्न विकासात्मक कार्यों को शीघ्र पूरा किया जाए ताकि सिरमौर की जनता प्रदेश सरकार के विकासात्मक कार्यों का लाभ उठा सके। इससे पूर्व अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी लायक राम वर्मा ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया।
विज्ञापन

बैठक में हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार, सांसद सुरेश कश्यप, पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुखराम चैधरी, पूर्व विधान सभा अध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर और दयाल प्यारी विशेष रूप से मौजूद रहे।
-संवाद

उपायुक्त कार्यालय नाहन में जिला योजना, विकास एवं 20 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की अध्यक्

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें