सराहां (सिरमौर)। नाहन-कुमारहट्टी सड़क किनारे शनिवार को एक मोटरसाइकिल जल गया। हालांकि, इसमें अभी तक किसी व्यक्ति के हताहत होने की खबर नहीं है। यह घटना नैनाटिक्कर के समीप चरानीघाट में सड़क किनारे पेश आई। बताया जा रहा है कि बाइक में धमाका होने के बाद अचानक आग लग गई। जब तक लोग घटनास्थल पर पहुंचे, मोटरसाइकिल (एचपी-15ए-0619) में आग लग चुकी थी लेकिन, वहां पर कोई भी मौजूद नहीं था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक के पास कोई नहीं था और न ही यह साफ हो पाया है कि मोटरसाइकिल में आग लगने की क्या वजह रही। घटना की जानकारी लोगों ने सराहां पुलिस थाना को दी है। मामले की पुष्टि एचएचओ अशोक नेगी ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुटी है।