नाहन (सिरमौर)। अंजुमन इस्लामिया नाहन की विशेष बैठक प्रधान याकूब बेग की अध्यक्षता में हुई। बैठक के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ भारत सरकार और वायुसेना की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई की जमकर प्रशंसा की गई। बैठक में उपस्थित मुबारिक अली, हाजी बुंदू खान, हाजी नासिर, हाजी अजमत अली, हाजी इकराम, हाजी मोहम्मद अली, अलवर अली, मौलाना अब्दुल रऊफ, मोहम्मद फारूख, आसिफ बेग, परवीन अहमद, शौकत अली और इमरोज हुसैन ने कहा कि पाकिस्तान को उसके घर में घुसकर आतंकवादी ठिकानों को नष्ट करने वाली वायुसेना बधाई की पात्र है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना की ताकत का पाकिस्तान को बखूबी पता चला है। पाकिस्तान की ऐसी कायराना हरकतों का इसी तरह जवाब मिलता रहेगा। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना पर पत्थराव करने वाले आतंकवादियों को भी इसी तरह जवाब मिलना चाहिए। भारत सरकार और सेना को पत्थरबाजों के खिलाफ भी ऐसे ही कदम उठाने चाहिए, जिससे आतंकवादियों के साथ-साथ पाकिस्तान को उसकी हरकतों का मुंहतोड़ जवाब मिल सके।