कांशीवाला में जाम, एक घंटा फंसे रहे वाहन
नाहन (सिरमौर)। शहर में महज दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित कांशीवाला के समीप वीरवार सुबह लगे भारी जाम से वाहन चालकों समेत यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कांशीवाला के समीप एक गाड़ी के खराब होने से लोग एक घंटा जाम में फंसे रहे। नाहन-पांवटा साहिब एनएच पर लगे जामे के चलते शहर के साथ सटे पेट्रोल पंप तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। वहीं, पांवटा की ओर दोसड़का तक भी वाहनों की लाइन लगने से छोटे और बड़े वाहन चालकों को दिक्कतें झेलनी पड़ीं। करीब एक घंटे बाद पुलिस की मुस्तैदी से जाम को खोला गया।