फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी में हिम अकादमी ने देहरादून और पटियाला ने पानीपत को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पुरुवाला में द्वितीय श्री गुरु गोविंद सिंह जी हॉकी गोल्ड कप प्रतियोगिता-2018 चल रही है। महिला वर्ग में हिम अकादमी और पटियाला ने अपने-अपने मैच जीतकर फाइनल में जगह बना ली है। जबकि, पुरुष वर्ग में मां यमुना पांवटा की टीम ने यमुनानगर को पराजित कर फाइनल में स्थान पक्का कर लिया।
विज्ञापन

मां यमुना हॉकी क्लब पांवटा के प्रधान गुरनाम सिंह व सचिव जाफर अली ने बताया कि उत्तर की भारत हॉकी प्रतियोगिता में रविवार को महिला वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले हुए। पटियाला गर्ल्स स्पोर्ट्स क्लब की टीम ने पानीपत की टीम को 5-1 से पराजित कर फाइनल में स्थान पक्का किया। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में हिम अकादमी की टीम ने देहरादून हॉकी क्लब टीम को 3-2 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। हिम अकादमी व पटियाला के बीच सोमवार को खिताबी मुकाबला होगा। वहीं, पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल में रविवार को मां यमुना पांवटा हॉकी टीम ने यमुनानगर की टीम को 4-2 के अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। सोमवार को प्रतियोगिता का समापन व पुरस्कार वितरण समारोह होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उद्यमी एमडी तिरुपति ग्रुप पांवटा अशोक गोयल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें