फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता बाला सुंदरी के दर पहुंचे 8 हजार श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
कालाअंब (सिरमौर)। दशहरा पर्व पर माता बाला सुंदरी त्रिलोकपुर में आठ हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिर न्यास के सहायक प्रबंधक गोपाल दत्त शर्मा ने बताया कि हरियाणा के 60 फीसदी लोग माता बाला सुंदरी को अपनी कुलदेवी मानते हैं। ऐसे में यहां साल में दो बार आयोजित होने वाले मेले में हरियाणा से बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि दसवें दिन हरियाणा और हिमाचल सहित अन्य क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने माता बाला सुंदरी के दर्शन किए। दशहरा पर्व पर माता के चरणों में श्रद्धालुओं ने 2,88,587 रुपये की नकदी और 546 ग्राम चांदी अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें