फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात घंटे बंद रहा नेशनल हाईवे, फंसे रहे लोग

विज्ञापन
1हन-शिमला नेशनल हाईवे पर पानवा के समीप गिरे मलबे का हटाने में लगाई गई जेसीबी। - फोटो : अमर उजाला ब्य़ूरो
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। नाहन-कुमारहट्टी-शिमला नेशनल हाईवे पर पानवा के समीप भारी भूस्खलन होने के कारण वीरवार को करीब सात घंटे तक यातायात ठप रहा। इस वजह से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इस दौरान सैकड़ों वाहन फंस रहे। करीब सात घंटे बाद लोनिवि नेशनल हाईवे ने सड़क को यातायात के लिए बहाल करवाया।
विज्ञापन

पिछले दो दिन तक जिला सिरमौर में भारी बारिश हुई है। इसके चलते वीरवार सुबह शिमला-नाहन नेशनल हाईवे पर पानवा के समीप भूस्खलन हो गया। भूस्खलन के साथ बड़े-बड़े पत्थर सड़क पर आ गए, जिससे यातायात ठप हो गया। इस दौरान रास्ते में फंसे लोगों का कहना है कि बड़े-बड़े पत्थर आने से सड़क को बहाल करने में अधिक वक्त लग गया। लोगों ने लोनिवि नेशन हाईवे को मार्ग के अवरुद्ध होने के बारे में जानकारी दी। इसके बाद नाहन से एक जेसीबी मौके पर भेजी गई। घंटों तक जेसीबी की सहायता से मलबे को हटाकर दोपहर बाद यातायात बहाल किया जा सका। नेशनल हाईवे बंद होने से लोगों ने वैकल्पिक रास्तों से सोलन और शिमला के लिए निकलना मुनासिब समझा। लोनिवि नेशनल हाईवे नाहन डिवीजन के अधिशासी अभियंता वीके अग्रवाल ने बताया कि जैसे ही हाईवे बंद होने की सूचना मिली। जेसीबी मशीन भेज कर हाईवे को खोलने का कार्य शुरू करवा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें