अजौली खेल मैदान में अंडर-19 खेलें शुरू
पांवटा साहिब (सिरमौर)। एसडीएम पांवटा एलआर वर्मा ने कहा कि खेलों से अनुशासन में रह कर अपने लक्ष्य प्राप्ति की प्रेरणा मिलती है। हार और जीत खेल का हिस्सा है। आज के दौर में खेलें जीवन का अहम हिस्सा बन चुकी हैं। एसडीएम पांवटा शनिवार को खंड स्तरीय अंडर-19 छात्र वर्ग की अजौली में आयोजित प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
रावमापा अजौली के प्रधानाचार्य डॉ. प्रेमपाल ठाकुर और प्रतियोगिता प्रभारी पंकज शकलानी ने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिता 11 से 14 अगस्त तक चलेगी। खंड स्तरीय प्रतियोगिता में पांवटा क्षेत्र के 26 विद्यालयों से 350 खिलाड़ी, 40 शारीरिक शिक्षक और अधिकारी भाग ले रहे हैं। इस दौरान पांच खेल प्रतियोगिताएं कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल, बैडमिंटन, कुश्ती और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने स्वागत गीत, भंगड़ा, जय हो और दिल है फिर भी हिंदुस्तानी देभभक्ति गीत पर शानदार डांस किया। इस अवसर पर ओएसडी दलीप सिंह नेगी, उद्यमी एनपीएस सहोता, डॉ. प्रेमपाल ठाकुर, पंकज शकलानी, डॉ. दीर्घायु प्रसाद, पूर्व प्रधानाचार्य रणदेव शर्मा, पंचायत प्रधान ममता चौधरी, गुलाब सिंह, जसविंद्र सिंह, एसएमसी अध्यक्षा ऊषा चौधरी, सुनील चौधरी, राघव सिंह, सुमन गुप्ता, ओम प्रकाश, ज्योत्सना, कमलेश तोमर, देविंद्र सिंह, कार्यालय अधीक्षक देवेंद्र सिंह चौधरी समेत स्कूल स्टॉफ सदस्य मौजूद रहे।