फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर में बजा पंचायत उपचुनाव का बिगुल

विज्ञापन
Congress on EVM
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर में पंचायतीराज संस्थाओं के उपचुनाव का बिगुल बज गया है। 31 मई तक रिक्त हुए विभिन्न पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों के 14 पदों के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने उप-चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायतीराज) जिला सिरमौर ललित जैन ने कहा कि रिक्त पदों के लिए नामांकन 11, 12 तथा 13 जुलाई को सुबह11 बजे से सायं तीन बजे के मध्य दिए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि 16 जुलाई को सुबह दस बजे से नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी। जबकि, 18 जुलाई को सुबह 10 बजे से सायं तीन बजे तक उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले सकता है। 29 जुलाई को सुबह 7 से 3 बजे तक वोट डाले जाएंगे। उसके तुरंत बाद वोटों की गिनती होने के उपरांत परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
यहां होंगे चुनाव
उपायुक्त ने बताया कि नाहन विकास खंड के तहत ग्राम पंचायत सतीवाला में प्रधान पद का अनारक्षित पद, ग्राम पंचायत पालियों के उप-प्रधान का अनारक्षित तथा ग्राम पंचायत बनकला में पंचायत सदस्य वार्ड नंबर छह शंभूवाला में अनूसूचित जाति महिला के पदों के लिए उप-चुनाव करवाए जा रहे हैं। शिलाई विकास खंड के तहत ग्राम पंचायत गवाली में प्रधान महिला, ग्राम पंचायत शिलाई के वार्ड नंबर-7 हरीजन बस्ती च्याना अछोटी धनाणा पदयाठ के पंचायत सदस्य महिला वर्ग जबकि संगड़ाह विकास खंड की ग्राम पंचायत भराड़ी के वार्ड-1 भानरा अनारक्षित, ग्राम पंचायत बाउनल काकोग के वार्ड नंबर-2 बाउनल-2 अनुसूचित जाति महिला तथा ग्राम पंचायत रजाना के वार्ड नंबर 5 चांबी चशोटी के अनारक्षित पंचायत सदस्यों के उप चुनाव करवाएं जाएंगे। इसी प्रकार विकास खंड पच्छाद की ग्राम पंचायत वासनी तथा ग्राम पंचायत बाग पशोग में उप-प्रधान पद तथा पंावटा विकास खंड की ग्राम पंचायत नघेता के वार्ड नंबर 4 मैला कैरका में पंचायत सदस्य महिला जबकि विकास खंड राजगढ़ की ग्राम पंचायत करगाणु के वार्ड नंबर 3 मतियाणा अनुसूचित जाति, ग्राम पंचायत सेरजगास के वार्ड नंबर 5 फतेहपुर संधोडी-।। में अनुसूचित जाति तथा ग्राम पंचायत टाली भुज्जल में वार्ड नंबर पांच टाली भुज्जल-।।। अनारक्षित पंचायत सदस्यों के उप-चुनाव होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें