फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिपुओं में समय-समय पर हो गुणवता की जांच

विज्ञापन
rice
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
सिरमौर नागरिक उपभोक्ता संरक्षण समिति पांवटा इकाई की अहम बैठक शनिवार को आयोजित की गई। बैठक में उपभोक्ताओं व शहर की सहकारी डिपो में मिलने वाले आटा, चावल व दालों समेत राशन की गुणवत्ता की समय-समय पर जांच होनी जरूरी है। डिपो संचालकों को राशन के रेट सहित रसीद प्रदान की जाए।
पांवटा इकाई के अध्यक्ष एमएस कैंथ, एनडी सरीन, टीसी गुप्ता, सुंदर लाल मेहता व विजय गोयल समेत सिरमौर नागरिक उपभोक्ता संरक्षण समिति के सदस्यों ने कहा कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को समय-समय पर औचक निरीक्षण करने चाहिए जिससे डिपुओं में मिलने वाली राशन की गुणवत्ता जांची जा सकें। डिपो होल्डरों को हिदायतें दी जाएं कि उपभोक्ताओं को दिए राशन की रेट सहित रसीद दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

देहरादून से पांवटा एनएच-7 मार्ग पर पिछले कुछ वर्षों से यमुनापुल की लाइटें बंद पड़ी हैं। इससे राहगीरों को रात के समय पुल पर चलना कठिन होता है। हादसों की हर पल आशंका बनी रहती है। पांवटा नगर परिषद को इस समस्या की तरफ ध्यान देना चाहिए। मोगीनंद में होटल ब्राइटन व पांवटा वैली के सामने क्रासिंग मार्ग शहर का सबसे संवेदनशील हादसा स्थल बनता जा रहा है। एनएच प्राधिकरण को इस बारे गहनता से विचार कर हादसों को कम करने के लिए कदम उठाने चाहिए। शहरी चौक व भीड़भाड़ वाले स्थलों पर उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरों को लगाया जाए जिससे बढ़ते अपराध, हिट एंड रन मामलों के आरोपियों तक पुलिस पहुंच सके। विशेषकर बद्रीपुर चौक, वाइ प्वाइंट, पांवटा मोगीनंद के समीप, विश्वकर्मा चौक, बस स्टैंड, कन्या स्कूल मार्ग, मुख्य बाजार, यमुना पुल बैरियर व बाता चौक के पास बेहतर सीसीटीवी कैमरों का होना जरूरी है। बैठक में पांवटा क्षेत्र में रात को लगाए जा रहे बिजली कटों पर भी आपत्ति जताई गई।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें