अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। डाइट नाहन की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता वीरवार को नाहन चौगान मैदान में शुरू हुई। इस मौके पर डाइट के प्रधानाचार्य मान सिंह ठाकुर मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने दो दिवसीय खेलकूद स्पर्धा का शुभारंभ किया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में हिस्सा लिया।
लांग जंप स्पर्धा के छात्र वर्ग में नीरज ने पहला, अनिल ने दूसरा व राजेश ने तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि छात्रों की लांग जंप में रवीना ने पहला, उमा ने दूसरा तथा प्रीती ठाकुर ने तीसरा स्थान हासिल किया।
छात्रों की 100 मीटर दौड़ में मोहित, मनोज व अमित ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि छात्राओं की 100 मीटर दौड़ में रेखा ने पहला स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर कंवर पाल सिंह, डीडी जोशी, प्रीती तंवर, हिमांशु भारद्वाज, राकेश शर्मा, आईडी राही, जितेंद्र पंवार, अंजनी चौहान, संगीता शर्मा, मुनीश शर्मा, मीरा ठाकुर, एकता शर्मा, सीमा शर्मा, पूनम गुप्ता, शिवानी थापा, अश्वनी कुमार, दीपिका आदि शिक्षक भी मौजूद रहे।