फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 व 13 अप्रैल को सिरमौर दौरे पर आएंगें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
12 और 13 अप्रैल को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के प्रस्तावित सिरमौर प्रवास को लेकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में निर्देश दिए कि सभी अधिकारी अपने-अपने विभागों से संबंधित तैयारियां समय पर पूरी कर लें। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर के सिरमौर जिला में प्रथम बार बतौर मुख्यमंत्री के रूप में आगमन पर उनका गर्मजोशी के साथ अभिनंदन किया जाएगा।
डॉ. बिंदल ने कहा कि सिरमौर जिला के दो दिवसीय प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा नाहन निर्वाचन में अनेक परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करने की योजना है ताकि विकास को और गति मिल सके।
विज्ञापन

इस अवसर पर नाहन क्षेत्र में कार्यान्वित किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि नाहन बस अड्डे के जीर्णोद्धार पर आगामी वित्त वर्ष के दौरान दो करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
उन्होंने नगर परिषद को निर्देश दिए कि शहर की सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए। शहर को स्वच्छ बनाने के लिए पुन: एक अभियान आरंभ किया जाए जिसमें शहर के नागरिकों की सहभागिता को सुनिश्चित बनाया जाए। उन्होंने कहा कि यह गौरव का विषय है कि नाहन नगर परिषद द्वारा अपने अस्तित्व में आने के 150 वर्ष पूर्ण कर लिए गए हैं। यह नगर परिषद देश में कलकता के बाद दूसरी नगर परिषद है। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक शहर की गरिमा को बनाए रखने के लिए शहर की सफाई पर विशेष ध्यान देना होगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर उपायुक्त सिरमौर ललित जैन ने कहा कि नाहन व पांवटा शहर के अतिरिक्त जिला के औद्योगिक क्षेत्रों के ठोस एवं तरल कूड़ा कचरा के प्रबंधन के लिए एक निजी क्षेत्र में प्लांट स्थापित करने की योजना है जिसमें आधुनिकतम एवं वैज्ञानिक ढंग से कूड़ा-कचरा का प्रबंधन होगा। उन्होंने कहा कि इस प्लांट में प्रतिदिन दस टन ठोस एवं तरल कूड़ा कचरा के प्रबंधन की क्षमता होगी। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी, एडीसी आदित्य नेगी, सहायक आयुक्त एसएस राठौर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें