फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिलमा के सिर पर सजा मिस फेयरवेल का ताज

विज्ञापन
कन्या स्कूल में फेयरवेल पार्टी की धूम, छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में बिखेर जलवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन में वीरवार को विदाई पार्टी का आयोजन किया गया। 11वीं की छात्राओं ने 12वीं कक्षा की छात्राओं को विदाई दी। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए। इसमें स्कूली छात्राओं ने एकल गायन, नृत्य पेश कर विदाई पार्टी में चार चांद लगा दिया।

छात्राओं ने पंजाबी, गुजराती, राजस्थानी, पहाड़ी नाटी पेश की। फिल्मी गीतों पर जमकर ठुमके भी लगाए। इस दौरान छात्राएं मॉडल बनकर रैंप पर भी उतरीं। उन्होंने शानदार कैटवॉक किया। मॉडल बनी छात्राओं की अदाएं देखते ही बनती थी। कार्यक्रम दौरान कई स्पर्धाओं का आयोजन भी किया गया। इसमें जमा दो की छात्राओं ने खूब मस्ती की। इन प्रतिस्पर्धाओं में कड़ी टक्कर देखने को मिली। इसमें जमा दो की 30 छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतिम राउंड के लिए 10 छात्राओं का चयन किया गया। इसके बाद सभी छात्राओं से पांच-पांच प्रश्न पूछे गए। इन प्रश्नों के आधार पर ही विजेता चुने गए। गिलमा को मिस फेयरवेल के खिताब से नवाजा गया। शिवानी प्रथम रनरअप तथा मुक्ता शर्मा द्वितीय रनरअप चुनी गई। कार्यकारी प्रधानाचार्या डॉ. आशिमा राघव ने विदा होने वाली छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर संजय दुग्गल, लीला, प्रभाकर, बाबूराम, अमरजीत परमार, सोहेल आजम, सीमा परमार, ज्योतिका सोलंकी, मंच संचालन रीतू भारद्वाज, साक्षी चौहान, शबनम, अंजना शर्मा, संगीता वर्मा आदि शिक्षकगण भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें