फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ददाहू के छात्रों ने आईटीआई नाहन का किया शैक्षणिक भ्रमण

विज्ञापन
ददाहू के छात्रों ने आईटीआई नाहन का शैक्षणिक भ्रमण किया। - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ददाहू (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहू के ऑटो मोबाइल विषय के बच्चों का दल शैक्षणिक भ्रमण के लिए रवाना हुआ। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नाहन में इन बच्चों ने मोटर मशीनरी की विभिन्न तकनीकों व प्रक्रियाओं को समझा तथा ऑटो मोबाइल से जुड़ी विभिन्न तकनीकों का अध्ययन भी किया।
विज्ञापन


आईटीआई नाहन के प्रशिक्षक अशरफ अली व अनिल कुमार ने नई तकनीक से इन विद्यार्थियों को रूबरू करवाते हुए मशीनरी के क्षेत्र में उनका मार्गदर्शन किया। इस दौरान इन बच्चों ने मशीनरी का इस्तेमाल करके मशीनों के संचालन, उनसे काम लेने की तकनीक व विधि को समझा। इससे उनका मनोबल और बढ़ गया। इस मौके पर ददाहू स्कूल के ऑटो मोबाइल प्रभारी अंकित और पंकज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें