फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हास्य कलाकार ने की ग्रीन दिवाली की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हास्य कलाकार ने की ग्रीन दिवाली की अपील
चर्चित पंजाबी कलाकार ने स्कूली बच्चे किए जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
पंजाब के प्रसिद्ध हास्य कलाकार जसविंद्र भल्ला उर्फ चाचा चत्तर सिंह ने देश वासियों से ग्रीन दिवाली मनाने की अपील ही है। उन्होंने बच्चों व युवाओं को प्रेरित करने की मुहिम चलाई है। वह अपील कर रहे हैं कि दिवाली पर करोड़ों के पटाखे फूंक दिए जाते हैं। हो सकें तो पर्यावरण को दूषित करने वाले कम से कम पटाखे चलाएं। इसकी जगह दीपों के इस त्योहार पर अपने नाम का एक पौधा लगा कर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दें।
विज्ञापन

जसविंद्र भल्ला ने कहा कि समय रहते सामाजिक चेतना जरूरी है। बिगड़ता हुआ पर्यावरण विश्व व्यापी मुद्दा है। हम अपने प्राचीनकाल से चले आ रहे तमाम त्योहारों को खूब मनाए। लाखों के पटाखों को जलाने से परहेज करें जिससे कम से कम पर्यावरण प्रदूषण हो लेकिन दिवाली जैसे महापर्व पर ग्रीन दीपावली मुहिम को सफल बनाना जरूरी है। कम से कम पर्यावरण प्रदूषित हो। इसके लिए पूरे देशवासियों विशेष कर पंजाब व हिमाचल के लोगों से प्रदूषण रहित ग्रीन दिवाली मनाने का आग्रह बच्चों के माध्यम से किया जा रहा है।
विज्ञापन

-------------
(पांवटा)
...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें