फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालर-पिडयाधार सड़क पर खर्च होंगे 25 लाख : विनय

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नौहराधार (सिरमौर)। पालर-पिडयाधार सड़क का मरम्मत कार्य 25 लाख से किया जाएगा। यह जानकारी सीपीएस विनय कुमार ने मंगलवार को बोगधार में जनसमस्याएं सुनते हुए दी। सीपीएस ने कहा कि बोगधार में पॉली टेकनिकल कॉलेज खोलने के लिए तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। इस कॉलेज को शीघ्र ही खोल दिया जाएगा ताकि इस क्षेत्र के युवा वर्ग को घरद्वार पर तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्राप्त हो सके।
उन्होंने कहा कि पराड़ा-बघाड-मानरिया सड़क की डीपीआर तैयार करके सरकार को स्वीकृति के लिए भेज दी गई है। जबकि दीद-बगड़-मलाहन सड़क को विधायक प्राथमिकता में डाला गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा पराड़ा से चकनाल सड़क को पक्का करने के लिए टेंडर करवा दिए हैं। इस पर 41 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। इससे पूर्व सीपीएस विनय कुमार ने 65 लाख रुपये की लागत से लोक निर्माण विभाग संगड़ाह विश्राम गृह भवन के विस्तारीकरण के लिए किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को भवन निर्माण के कार्य में गुणवत्ता के साथ गतिशीलता लाने केे निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर यशपाल चौहान, वीएस पुंडीर, आत्माराम कमल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
बॉक्स के लिए---
पद यात्रा का भी किया आगाज
इस अवसर पर सीपीएस विनय कुमार ने पद यात्रा का भी आगाज किया। बोगधार में जहां लोगों की समस्याएं सुनी गईं वहीं बाजार में रैली भी निकाली गई। सीपीएस ने कहा कि पदयात्रा के दौरान जगह-जगह पर सरकार की विकासात्मक योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। वहीं जन समस्याएं भी सुनी जाएंगी।
--पालर-पिडयाधार सड़क पर खर्च होंगे 25 लाख : विनय
सीपीएस विनय कुमार ने बोगधार में सुनीं जनसमस्याएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें