फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल टैक्स बैरियर पर बनेगा डबललेन पुल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। देहरादून से पांवटा एनएच-7 पर टोल टैक्स बैरियर पर अब डबललेन पुल बनेगा जिसमें छोटे व बड़े वाहन की अलग-अलग लाइन बनेगी। इससे टोल टैक्स वसूलने को लंबी लाइनों से निजात मिल सकेगी। टोल टैक्स के ठेकेदार को भी पर्ची काटने को ज्यादा मशीनें व स्टाफ मुहैया करवाने के निर्देश दिए गए हैं। शनिवार को एसडीएम कार्यालय पांवटा में यमुनापुल को लेकर बैठक हुई जिसमें एडीसी सिरमौर हरबंस नेगी विशेष रुप से मौजूद रहे।
एडीसी सिरमौर ने अन्य अधिकारियों के साथ गोविंद घाट बैरियर स्थल पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया। बैरियर से लेकर उत्तराखंड तक जाम लगने की स्थिति से निपटने तथा यमुना पुल पर संभावित खतरा की संभावनाओं की जानकारी ली। मौके पर एनएच प्राधिकरण को बैरियर के समीप डबल लेन बनाने को कहा। इस अवसर पर तहसीलदार पांवटा विमला पोखरियाल, डीएसपी प्रमोद चौहान समेत एनएच प्राधिकरण व विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स के लिए--
बैरियर ही शिफ्ट किया जाएं : सुबोध अब्बी
-पांवटा निवासी सुबोध अब्बी, दीपक बवेजा व प्रदीप शर्मा ने कहा की आरटीआई से यमुना पुल को संभावित खतरे की सूचना मांगी थी जिसमें कहा गया है कि चलते फिरते ट्रैफिक से खतरा नहीं है लेकिन भारी वाहनों के लंबे जाम से अतिरिक्त भार से खतरा हो सकता है। इसलिए इस पुल के समीप से हर तरह के बैरियर चैक प्वाइंटस को हटाने की मांग रखी गई है। पुल की मरम्मत, पुल पर वाहनों की अधिकतम भार क्षमता निर्धारित करने तथा नया पुल बनाने की मांग रखी है।
--टोल टैक्स बैरियर पर बनेगा डबललेन पुल
--एडीसी सिरमौर ने किया यमुना बैरियर का निरीक्षण
छोटे-बड़े वाहनों को अलग लाइनें लगाने के निर्देश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें