फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वासनी के लोगों को नहीं मिल रहा नियमित पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। पच्छाद क्षेत्र की वासनी-बनौना उठाऊ पेयजल योजना से वासनी पंचायत के कई गांवों में शनिवार को पेयजल आपूर्ति नहीं हो पाई। ऐसे में ग्रामीणों का विभाग के प्रति भारी रोष बना हुआ है।

पंचायत में चल रहे प्राथमिक, मिडल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में भी शनिवार को पेयजल सप्लाई नहीं हुई। ऐसे में मिड-डे मील बनाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पंचायत के तहत सीनियर सेकेंडरी स्कूल वासनी, हाई स्कूल बनौना, प्राइमरी स्कूल गंदल, करेंजी, बांदो-भराडन और पाब में भी पेयजल आपूर्ति बाधित रही। बीते सप्ताह भी शुक्रवार और शनिवार को इस क्षेत्र में पेयजल सप्लाई नहीं हो पाई थी। विभाग का तर्क है कि वासनी-बनौना उठाऊ पेयजल योजना में कार्यरत ऑपरेटर को बड़ू साहिब उठाऊ पेयजल योजना में चल रहे मरम्मत कार्य के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन


इस वजह से पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि यहां पेयजल सप्लाई को सुचारु बनाया जाए ताकि, गर्मियों के दिनों में स्थानीय लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी परेशानी का सामना न करना पड़े। पंचायत प्रधान रानी कुमारी, उपप्रधान नरेश कुमार, बीडीसी सदस्य रीता देवी सहित स्थानीय निवासी मदन सिंह, सुशील, रणबीर सिंह, राजेंद्र सिंह, राजेश कुमार, जंगबीर सिंह, हरिमोहन, अजय, नरेंद्र सिंह, बाबूराम, देवदत्त, रमेश कुमार, रामलाल, बलवंत सिंह, जगदेव, अनूप कुमार आदि ने आईपीएच विभाग से मांग की कि फर्स्ट व सेकंड स्टेज के ऑपरेटरों और पानी सप्लाई करने वाले कर्मियों को यहां से कहीं और न भेजा जाए और रविवार को भी पेयजल की नियमित सप्लाई की जाए।
विज्ञापन


उधर, आईपीएच विभाग सराहां के जेई मनमोहन शर्मा का कहना है कि शनिवार को बड़ू साहिब उठाऊ पेयजल योजना में खराबी आने के कारण वासनी से स्टाफ को बड़ू साहिब भेजा गया है। इस समस्या को दूर करने के बाद रविवार को समूचे क्षेत्र में पानी की सप्लाई सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें