फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र पर मां के जयकारों से गूंजेगा त्रिलोकपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कालाअंब (सिरमौर)। उत्तरी भारत की शक्तिपीठों में से एक महामाया बालासुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में नव संवत पर आयोजित होने वाले चैत्र नवरात्र मेले की सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। मंदिर में 6 से 19 अप्रैल तक मनाए जाने वाले चैत्र नवरात्र मेले में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ेगा। इसे ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसके तहत सुरक्षा व्यवस्था, सफाई व्यवस्था, पीने के पानी की व्यवस्था, भंडारा स्थलों, पार्किंग और शौचालयों इत्यादि का माकूल इंतजाम कर लिया है। श्रद्धालुओं को मेले में किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो तथा कानून एवं व्यवस्था बनाए रखी जा सके, इसके लिए जिला दंडाधिकारी सिरमौर ललित जैन ने सीआरपीसी की धारा 144 की शक्तियों का प्रयोग करते हुए किसी भी व्यक्ति द्वारा मेला अवधि के दौरान कालाअंब पुलिस क्षेत्र और मेला क्षेत्र में आग्नेय शस्त्र, विस्फोटक सामग्री और अन्य धारधार हथियार लेकर चलने पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाया है। उनके आदेशों के अनुसार किसी भी श्रद्धालु द्वारा मेला अवधि के दौरान मंदिर में नारियल चढ़ाने पर भी प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा कालाआंब-त्रिलोकपुर सड़क पर स्थित उद्योगों विशेषकर कागज के कारखानों में उत्पादन की पूर्ति हेतु तूड़ी अथवा भूसा आदि से लदे ट्रक/ट्रैक्टरों की आवाजाही पर मेला अवधि के दौरान सुबह आठ बजे से रात्रि आठ बजे तक प्रतिबंध लगाया गया है। इसके अलावा जिला दंडाधिकारी ने श्रद्धालुओं की श्रद्धा को ध्यान में रखते हुए मेला क्षेत्र त्रिलोकपुर में किसी भी प्रकार की मांस और मछली विक्रय की दुकानें न लगाने पर प्रतिबंध लगाया है। उनके निर्देशों के अनुसार कालाआंब से त्रिलोकपुर तक सड़क के साथ लगती मांस और मछली की दुकानों में विक्रेताओं को केवल दुकान के अंदर ही पर्दे में मांस और मछली बेचने को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें