पांवटा में शुरू हुई डायलिसिस
और डिजिटल एक्सरे की सुविधा
विधायक सुखराम चौधरी ने किया शुभारंभ
बोले, हिम केअर जैसी योजना का लाभ उठाएं लोग
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सोमवार से पांवटा सिविल अस्पताल में लिफ्ट, डासलिसिस और डिजिटल एक्सरे सेवा शुरू हो गई है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विधायक पांवटा सुखराम चौधरी ने इसका विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर सुखराम चौधरी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार स्वास्थ्य को लेकर गंभीर है।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा अपने प्रदेश को नई और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ रहे हैं। घोषणा के अनुसार पांवटा में 150 बिस्तर के अस्पताल का वादा शीघ्र पूरा होगा। ट्रामा सेंटर खोलने की मांग को भी शीघ्र पूरा किया जाएगा। प्रदेश के लोग हिम केयर जैसी योजना का लाभ उठाएं। विधायक ने कहा कि वन विभाग के साथ लगती जमीन स्वास्थ्य विभाग के नाम स्थानांतरित हो जाएगी। भंगानी से विकासनगर यमुना नदी पर पुल बनेगा। बाता नदी का पुल भी डबल लेन होगा। सीएमओ सिरमौर डॉ. केके पराशर और पांवटा अस्पताल प्रभारी डॉ. संजीव सगहल ने विधायक और मेहमानों का स्वागत किया। इस अवसर पर नप अध्यक्ष कृष्णा धीमान, उपाध्यक्ष नवीन शर्मा, हिमोत्कर्ष के अध्यक्ष आरपी तिवारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी, महासचिव अरविंद गुप्ता, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष शिवानी वर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिंद्र सिंह नोटी, नरेश खापड़ा, पांवटा अस्पताल प्रभारी डॉ. संजीव सहगल, डॉ. कमाल पाशा, डॉ. प्रेम गुप्ता, डॉ. वीके राघव, डॉ. अमिताभ जैन, डॉ. सुधी गुप्ता, डॉ. केएल भगत, डॉ. अभय देयोल, पूनम गुप्ता, शमशाद अली, मनोनीत पार्षद अजीत चौधरी, गुरदास राम, हितेंद्र कुमार, मामराज शर्मा, एसएस गुप्ता, डॉ. अशोक गुप्ता, चरनजीत सिंह, हिमांशु भाटिया, बिंदु रानी, सोनिया व श्याम लाल ढिल्लों समेत अस्पताल स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
...