फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरी, बाल-बाल बची महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुर (सिरमौर)। गिरिपार राजपुर पटवार सर्कल के अंतर्गत कंडेला गांव में बिजली गिरने से एक महिला बाल-बाल बच गई। वहीं दो गोशालाएं, सूखा चारा, घास काटने की मशीन, बिजली उपकरण आदि जलकर राख हो गए।
विज्ञापन

राजस्व विभाग से मिली जानकारी के अनुसार डांडा पंचायत के गांव कंडेला में दीपचंद और भज्जा राम की गोशाला पर बिजली गिरने से भारी नुकसान हुआ है। पीड़ितों ने बताया कि शनिवार शाम को परिवार के कुछ सदस्य गोशाला के पास पशुओं को चारा डालने और गाय का दूध निकाल रहे थे। अचानक गोशाला पर बिजली गिरी। इससे गोशाला की छत, बिजली उपकरण, घास काटने की मशीन, सूखा चारा आदि जलकर स्वाहा हो गया। परिवार के सदस्यों ने हौसला दिखाते हुए महिला और खूंटे से बंधे पशुओं को सुरक्षित बचा लिया। लेकिन, महिला बेसुध हो गई। स्थानीय पंचायत प्रधान सुनीता शर्मा ने बताया कि गांव कंडेला निवासी दीपचंद, भज्जा राम की गोशाला में बिजली गिरने से भारी क्षति हुई है। इसकी सूचना सर्कल के पटवारी को दे दी गई है। उधर, राजपुर सर्कल के पटवारी पंकज कुमार गुप्ता ने मौके का दौरा कर नुकसान की रिपोर्ट तैयार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें