फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंबरदारों को दिया जाएगा पूरा सहयोग : लेखराज

विज्ञापन
विज्ञापन
सराहां (सिरमौर)। पच्छाद क्षेत्र की नारग उपतहसील में राजस्व विभाग से संबंधित नंबरदारों के साथ राजस्व विभाग की संयुक्त बैठक हुई। अध्यक्षता नायब तहसीलदार नारग लेखराज कश्यप ने की। इस मौके पर नायब तहसीलदार ने नंबरदारों को मालगुजारी, प्राकृतिक आपदा और अन्य राजस्व संबंधी विषयों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नंबरदार, पटवारियों और सहायकों को एक-दूसरे की मदद कर उपतहसील में आने वाले कार्यों को आपसी सहयोग से करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से भी नंबरदारों को पूरा सहयोग दिया जाएगा। बैठक में पटवार-कानूनगो संघ के अध्यक्ष दिलावर सिंह, उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, संजीव कुमार, सदस्य विनोद कुमार शर्मा, निगम सिंह परमार, सतीश कुमार, दिनेश कुमार, नरदेव सिंह, प्रेमपाल सिंह और रामचंद्र समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें