फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानीताल में फैल रही गंदगी, सौंदर्य को लग रहा ग्रहण

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के रानीताल पार्क को लगा गंदगी का ग्रहण
विज्ञापन

पार्क में गंदगी फैलने पर अलख संस्था ने जताई चिंता
लोगों से पार्क में सफाई बनाए रखने की अपील
नाहन (सिरमौर)। शहर के प्रसिद्ध रानीताल पार्क में गंदगी फैल रही है। हालत यह है कि पार्क में चिप्स और बिस्कुट के खाली रैपरों के अलावा खाली बोतलें फेंकी जा रही हैं। इससे यहां के सौंदर्य को ग्रहण लग रहा है। इसके लिए सैर सपाटे के लिए पहुंचने वाले लोगों की गैरजिम्मेदारी पर अलख संस्था ने चिंता जाहिर की है। संस्था ने लोगों से अपील की है कि वे पार्क का सौंदर्य बनाए रखने में अपना सहयोग प्रदान करें। सोमवार को प्रधान राजकुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस मुद्दे पर गहनता से चिंतन किया गया। राजकुमार शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान ने देश-दुनिया में अद्भुत मिसाल कायम की है। यदि नगर परिषद का कार्य सफाई बनाए रखना है तो लोगों का भी नैतिक कर्तव्य है कि वे अपने आसपास के वातावरण को साफ सुथरा रखें। महासचिव प्रभात कुमार ने कहा कि नगर परिषद ने शहर में कई स्थानों पर डस्टबिन रखे हुए हैं। इसके बावजूद पढ़े-लिखे लोग चिप्स और दूसरे खाद्य पदार्थों के रैपर रास्ते में ही फेंक रहे हैं।
विज्ञापन

रानीताल बाग में घूमने आने वाले लोग भी यहां चिप्स, पॉलिथीन, प्लास्टिक बोतलों की गंदगी फैला रहे हैं। लोगों को अपनी जीवन शैली में सुधार लाकर स्वच्छता को अपनी नियमित जीवन शैली में अपनाना चाहिए, जिससे ताकि प्रधानमंत्री का स्वच्छता अभियान सही मायने में परवान चढ़ सके। बैठक में रानीताल बाग में युवकों की ओर से खेले जा रहे बैडमिंटन, क्रिकेट, फुटबाल आदि पर भी चिंता जाहिर की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि इससे क्यारियों एवं छोटे पौधों को नुकसान पहुंच रहा है। इससे पूर्व अलख के पदाधिकारियों ने रानीताल बाग का भी दौरा किया। इस दौरान वहां फैली गंदगी और अन्य दूसरी खामियों को देखकर चिंता प्रकट की। बैठक में मौजूद उपप्रधान नासिर यूसुफजई, सहायक सचिव सुनील गौड़, नीरज रमौल, जितेंद्र सुनेजा, बिशन सिंह तोमर, जितेंद्र थापा उर्फ बिट्टू, प्रेरणा भारद्वाज आदि ने संस्था की ओर से नगर परिषद को पहले दिए गए सुझावों को फिर से एक मांग पत्र के माध्यम से पहुंचाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें