फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच की नाक तले कंकरीट के पहाड़, कार्यवाही शून्य

विज्ञापन
विज्ञापन
संबंधित फोटो 8 से 14 तक
विज्ञापन

सचित्र परिचर्चा-
एनएच की नाक तले कंकरीट के पहाड़
नेशनल हाईवे के किनारे दिन दहाड़े फेंका जा रहा कंकरीट
सुंदरता को लग रहा ग्रहण, पेड़-पौधों को पहुंच रहा नुकसान
सख्त कार्रवाई न होने से पर्यावरण प्रेमियों में गहराया रोष
पंकज तन्हा
नाहन (सिरमौर)। नेशनल हाईवे नाहन-पांवटा और नाहन-कालाअंब वाया दोसड़का पर इन दिनों कंकरीट के पहाड़ खड़े किए जा रहे हैं। हैरानी की बात है कि एनएच किनारे दिनदहाड़े कंकरीट फेंका जा रहा है लेकिन विभाग इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं कर पाया है। शहर के बड़े बिल्डर एनएच की नाक तले ही इस कार्य को अंजाम दे रहे हैं। यहां कंकरीट के साथ मिट्टी और प्लास्टिक कट्टे भी सरेआम देखे जा सकते हैं। जबकि, एनएच पर मलबा फेंका जाना गैर कानूनी है। एनएच प्रशासन ने यहां कई चेतावनी बोर्ड भी लगा रखे हैं। इसके बावजूद यहां बेरोकटोक मलबा फेंका जा रहा है। मलबा फेंके जाने के कारण अब नेशनल हाईवे का एक हिस्सा धंसना भी शुरू हो गया है। सैकड़ों छोटे-बड़े पौधों को नुकसान भी पहुंच रहा है। विभाग के अधिकारियों को कंकरीट के ढेर तो नजर आते हैं लेकिन कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं कर रहे हैं। इससे यहां कंकरीट के पहाड़ खड़े होते जा रहे हैं जिससे पर्यावरण प्रेमियों में खासा रोष है।
उधर, नेशनल हाईवे के एक्सईएन वीके अग्रवाल ने कहा कि यह सही है कि एनएच के किनारे कंकरीट फेंका जा रहा है। ऐसे लोगों पर विभाग जल्द कार्रवाई करेगा।
क्या कहते हैं लोग
1. अलख संस्था के प्रधान राजकुमार शर्मा ने कहा कि कंकरीट के कारण छोटे पौधे पनप नहीं पा रहे हैं। बड़े पौधों को भी नुकसान हो रहा है। विभाग इस पर कड़ा संज्ञान ले।
विज्ञापन
विज्ञापन

2. नाहन निवासी कमल जावेद ने कहा कि नेशनल हाईवे के किनारे विभाग ने मात्र चेतावनी बोर्ड लगाकर अपनी इतिश्री कर ली है। विभाग को चाहिए वह कड़ी कार्यवाही करे।
3. अशोक तोमर ने कहा कि कंकरीट के कारण नदी-नाले भी अवरुद्ध हो रहे हैं। क्षेत्र की सुंदरता को भी ग्रहण लग रहा है। विभाग को ठोस कदम उठाना चाहिए।
4. गोपाल अग्रवाल ने कहा कि नप ने दोसड़का में डंपिंग साइट बनाई है। लोगों को चाहिए कि वे मलबा उधर फेंके। एनएच पर मलबा फेंकने वालों पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें