फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीपीआईएम ने मोदी सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीपीआईएम ने मोदी सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन

कहा-रिफाइन कर दूसरे देशों में बेचे जा रहे पेट्रो पदार्थ
पेट्रोल-डीजल और गैस के दाम बढ़ने पर मोदी सरकार को कोसा
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। पेट्रो पदार्थों में लगातार हो रही वृद्धि पर सीपीआईएम ने नाहन में रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपनी भड़ास निकाली।
विज्ञापन

वामपंथी दलों के आह्वान पर सीपीआईएम के कार्यकर्ता सोमवार को नाहन बस अड्डे पर एकत्रित हुए। उनके हाथों में महंगाई के पुतले और मोदी सरकार के खिलाफ प्लेकार्ड थे। उन्होंने देश में पेट्रोल, डीजल और गैस के बढ़े दामों पर मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए सचिव राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों से देश की अर्थव्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है। केंद्र की मोदी सरकार के कारण देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है। भाजपा ने देश में सरकार बनने पर पेट्रोल, डीजल और गैस के दाम नियंत्रित करने का वायदा किया था लेकिन, इनके दामों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। गैस के दाम भी गुपचुप तरीके से बढ़ा कर जनता को महंगाई की डोज दी है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों का असर खाद्य वस्तुओं पर भी नजर आ रहा है। जरूरत का हर सामान महंगा हो रहा है। उन्होंने कहा कि रुपया भी लगातार नीचे गिर रहा है। इससे पता चलता है कि सरकार इस देश को संभालने में अक्षम सिद्ध हो रही है। सरकार जनविरोधी नीतियां लगातार लोगों पर थोप रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की नोटबंदी के कारण देश में 90 लाख नौकरियां समाप्त हुई हैं। जीएसटी से कई छोटे उद्योग भी बंद हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अमरीका की गोद में बैठकर नीतियां बना रहे हैं। राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि भारत में रिलायंस कंपनी तेल की रिफाइनरी करके दूसरे देशों में पेट्रोल-डीजल निर्यात कर रही है जो 60 रुपये लीटर के दामों में बेचा जा रहा है। जबकि इस देश में पेट्रोल और डीजल अपने 90 और 70 का आंकड़ा पार कर चुका है, जो देश की जनता के साथ धोखा है। प्रदर्शनकारियों में जिला सचिव विश्वनाथ, जिला कमेटी सदस्य अभय धामटा, अमिता चौहान, लाल सिंह, आशीष कुमार, अमित ठाकुर, बलदेव सिंह, संजीव कुमार, राजेंद्र शर्मा, राहुल शर्मा, महेंद्रो, विनोद कुमार, सुरेंद्र सिंह आदि सैकड़ों लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें