फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल, विभाग ने बुलाए होमगार्ड

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। 108 एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल का सिरमौर जिले में व्यापक असर देखने को मिला। हड़ताल के चलते तमाम कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। मंगलवार शाम को ही चालकों ने एंबुलेंस की चाबियां वापस दे दी थीं। ऐसे में रात को एंबुलेंस सेवाएं प्रभावित रहीं। पांवटा में दो वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने पर भी घायलों को एंबुलेंस नहीं मिल पाई। उन्हें निजी वाहन से पांवटा अस्पताल पहुंचाया गया। उधर, हड़ताल के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने आपातकालीन सेवाओं को जारी रखने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की है।
विज्ञापन

सिरमौर में बुधवार को अधिकतर एंबुलेंस कर्मचारी हड़ताल पर रहे। हालांकि, हड़ताल के बावजूद कई क्षेत्रों में आपात सेवाएं बहाल रहीं। आपातकाल में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए होमगार्ड जवानों की सेवाएं ली गईं। स्वास्थ्य विभाग ने अपने चालकों को भी एंबुलेंस चलाने की ड्यूटी में लगा दिया है। इसके बावजूद कई इलाकों में एंबुलेंस सेवा ठप हो गई है। ददाहू और शिलाई में भी एंबुलेंस खड़ी हो गई हैं। शिलाई में एंबुलेंस सेवा प्रभावित होने से क्षेत्र के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई मरीज एंबुलेंस की बजाय टैक्सी में अस्पताल पहुंचाने पड़े। रोहनाट, कफोटा, शिलाई, कमरऊ व सतौन में 108 और 102 एंबुलेंस खड़ी हो गई हैं। बुधवार को नैनीधार क्षेत्र की रोगी दिउड़ी देवी को तेज बुखार होने पर जब 108 को कॉल किया तो जवाब मिला कि कर्मी हड़ताल पर हैं। उन्हें निजी टैक्सी में भाड़ा देकर अस्पताल पहुंचाया गया। ददाहू में भी फिलहाल किसी तरह की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं हो पाई है।
उधर, सीएमओ डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि 108 एंबुलेंस कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के चलते जिले के सभी 17 स्थानों पर वैकल्पिक प्रबंध कर दिए गए हैं। होमगार्ड के दस वाहन चालकों ने कार्यालय में अपनी उपस्थिति दे दी है। वहीं, सभी स्थानों पर विभाग ने राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम की गाड़ियों को तैनात कर दिया है। विभाग ने अपने चालकों को भी एंबुलेंस चलाने की जिम्मेदारी सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें