अमर उजाला ब्यूरो
सराहां (सिरमौर)।
सराहां में खेली गई दो दिवसीय योग ओलंपियाड में राजगढ़ खंड का दबदबा रहा। योग अंडर-14 ओलंपियाड प्रतियोगिता में योग के अलग-अलग हुए मुकाबलों में राजगढ़ खंड प्रथम स्थान पर बाजी मारी। ददाहू खंड दूसरे स्थान रहा।
इसी तरह लड़कियों की योग ओलंपियाड प्रतियोगिताओं में भी राजगढ़ खंड प्रथम व ददाहू खंड की छात्राओं ने दूसरा स्थान हासिल किया। जिला स्तरीय योग ओलंपियाड का समापन खंड परियोजना अधिकारी डॉ. एचआर शर्मा ने किया। इस योग ओलंपियाड प्रतियोगिता में जिला के 14 खंडों में से 6 खंडों की टीमों में 60 छात्र व छात्राओं ने भाग लिया।
योग ओलंपियाड का समापन करते हुए खंड परियोजना अधिकारी सराहां डॉ. एचआर शर्मा ने कहा कि खेल के साथ-साथ छात्र-छात्राओं के लिए योग प्रतियोगिता भी बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि योग जहां बच्चों के लिए बहुत जरूरी हो गया है, वहीं हर अवस्था के व्यक्ति को योग करना आवश्यक भी है क्योंकि इससे शारीरिक व मानसिक विकास होता है।
इस दौरान एडीपीओ सिरमौर रमेश सरैक ने कहा कि इस तरह की प्रतिस्पर्धाओं से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा। वह जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते हैं। इस अवसर पर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के प्रधानाचार्य रोहित वर्मा, रामपाल अत्री, सुरेश कांत शर्मा, वेंकटेश शर्मा, चंद्रमोहन, प्रेमलता, संजय कुमार, सीमा गर्ग, प्रवीण कुमार, नरेश वर्मा व अनूप शर्मा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
------------