फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में घुस रहे वाहनों पर हो कार्यवाही: विशाल तोमर

विज्ञापन
traffic rules - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
शहर में सड़कों के किनारे लगातार पार्क हो रहे वाहनों पर रोड सेफ्टी क्लब नाहन तल्ख हो गया है। क्लब के अध्यक्ष विशाल तोमर का कहना है कि अवैध रूप से खड़े किए गए यह वाहन यातायात व्यवस्था को बिगाड़ रहे हैं।
शहर में बिगड़ती यातायात अव्यवस्था को लेकर रोड सेफ्टी क्लब की एक बैठक नाहन में आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता क्लब के प्रधान विशाल तोमर ने की। बैठक में सड़कों के किनारे लगातार पार्क किए जा रहे वाहनों का मुद्दा गर्माया रहा। इस दौरान चौड़ी सड़कों पर लोगों को पार्किंग सुविधा देने के लिए येलो लाइन लगाने का भी प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन

विशाल तोमर ने कहा कि शहर की सड़कों पर लगातार वाहन पार्क किए जा रहे हैं। रानीताल के चारों ओर नो पार्किंग जोन घोषित किया गया है। बावजूद इसके रोज वहां वाहन पार्क हो रहे हैं जिससे इमरजेंसी में108 वाहन और दमकल वाहन को घुसने की भी जगह नहीं मिलती। यही हाल रामकुंडी, बस स्टैंड, ढाबो मोहल्ला, नया बाजार आदि क्षेत्रों का है जहां लोग लगातार वाहन पार्क खड़े कर रहे हैं।
विशाल तोमर ने कहा कि यातायात पुलिस विभाग को इस दिशा में कठोर कदम उठाना चाहिए। बैठक में कई स्थानों पर लोगों को पार्किंग सुविधा देने पर भी विचार-विमर्श किया गया जिस पर निर्णय लिया गया कि ऐसे स्थानों की सूची से जिला प्रशासन को अवगत करवाया जाएगा ताकि लोगों के लिए पार्किंग सुविधा दी जा सके। विशाल तोमर ने कहा कि जिन स्थानों पर नो पार्किंग जोन घोषित है वहां जल्द ही बोर्ड भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

बैठक में क्लब के सभी सदस्यों ने यातायात प्रभारी सत्य प्रकाश से कहा कि बाजार में वाहनों का प्रवेश वर्जित है। फिर भी वाहन ले जाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे वाहनों पर नकेल कसने की आवश्यकता है ताकि बाजार में आए लोगों को राहत मिल सके।
इस मौके पर पूजा तोमर, प्रदीप विज, अशोक सैणी, मनीष जैन, धीरज गर्ग, जय प्रकाश, अल्का गर्ग, दीपक बंसल आदि उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें