फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर दो जिंदगियां बचाने 24 घंटे स्टेडियम दौड़ लगाएंगे सुनील

विज्ञापन
विज्ञापन
हितेश शर्मा
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
अल्ट्रा मैराथन धावक सुनील शर्मा एक बार फिर दो जिंदगियां बचाने के लिए 24 घंटे दौड़ेंगे। नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान में 21 अप्रैल की शाम को यह दौड़ शुरू होगी। मकसद सिर्फ दो जिंदगियां बचाना है। चैरिटी से प्राप्त धनराशि दो मरीजों के इलाज पर खर्च होगी। यदि सुनील 24 घंटे में 202 किलोमीटर से अधिक दौड़ लगाने में सफल हो जाते हैं तो वह जयपुर के ब्रिज मोहन का रिकार्ड भी ध्वस्त कर देंगे। सुनील के नाम यह नया एशियन रिकार्ड बन जाएगा। फिलहाल, सुनील रिकार्ड बनाने से ज्यादा चैरिटी को महत्व दे रहे हैं।
---
केस - 1
पिता की जिंदगी बचाने को धनराशि जुटा रही बेटी
पच्छाद इलाके के चाकली पंचायत के राहौर गांव की एक बेटी अपने पिता सुरजन सिंह की जिंदगी बचाने के लिए अकेले पैसा जुटाने में लगी है। घर में कोई भी कमाने वाला नहीं है। पिता की दोनों किडनियां फेल हो चुकी हैं। कन्या स्कूल नाहन में जमा दो की छात्रा प्रिया के पास इतना धन एकत्र नहीं हो पाया है जितना इलाज पर खर्च होना है। किडनी ट्रांसप्लांट के लिए सबसे पहले किसी डोनर की आवश्यकता है। यदि डोनर मिलता है तो कम से कम 10-12 लाख रुपये खर्च आएगा। अभी तक के इलाज का खर्च प्रिया की नानी के घर से ही वहन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
केस - 2
दिल में मिला छेद तो पति ने छोड़ दिया
नाहन तहसील की बर्मापापड़ी पंचायत के गदपेला गांव की 27 वर्षीय मीना देवी को पति ने इसलिए छोड़ दिया कि उसके दिल में छेद है। मीना देवी के पिता इंद्र सिंह बीपीएल परिवार से संबंध रखते हैं। काफी समय से वह इलाज के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। इलाज के लिए 5 लाख रुपये की आवश्यकता है। इतना धन जुटाने में इंद्र सिंह असफल हैं। शादी से पहले मीना देवी के लीवर में तकलीफ थी। इसका इलाज हुआ तो शादी के बाद सांस लेने में परेशानी हो गई। टेस्ट आदि कराने पर पता चला कि मीना के दिल में छेद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें