फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिनियुक्तियों के सहारे चल रहीं गिरिपार की कई पाठशालाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
योगेंद्र कपिला
विज्ञापन

संगड़ाह (सिरमौर)।
प्रारंभिक शिक्षा खंड ददाहू की केंद्र पाठशाला कोटीधिमान व उसके अधीनस्थ 6 प्राथमिक स्कूलों में अध्यापकों की कमी के चलते शिक्षा प्राप्त कर रहे 285 छात्रों का भविष्य अंधकार में डूब गया है। रिक्त पड़े शिक्षकों के पद व प्रतिनियुक्ति पर चल रही पाठशालाएं शिक्षा विभाग व प्रदेश सरकार की गुणात्मक शिक्षा के दावों की पोल खोलते नजर आ रहीं हैं। केंद्र पाठशाला कोटीधिमान के तहत आने वाली प्राथमिक पाठशाला माईला शिमनाणा पिछले 5 माह से अध्यापक न होने के करण प्रतिनियुक्ति पर चल रही है। इसके अलावा केंद्र पाठशाला कोटीधिमान भी मात्र एक सीएचटी के सहारे है। जबकि, इस पाठशाला में दो अन्य अध्यापकों के पद पिछले लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं। इस पाठशाला में 41 छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
केंद्र पाठशाला के तहत आने वाली पाठशालाओं में भवाई बलीच, रजाईना, छोऊभोगर, क्यारिक, खदराड़ी व माईला शिमनाणा आती हैं। मौजूदा समय में 10 अध्यापक शिक्षण कार्य देख रहे हैं। 8 अध्यापकों के पद रिक्त पड़े हैं। 10 अध्यापकों में से 5 अध्यापकों की ड्यूटी इलेक्ट्रोल में लगाई गई है। लिहाजा, यह पाठशालाएं प्रतिनियुक्ति पर चलानी पड़ रही हैं। छात्रों की वार्षिक परीक्षाएं सिर पर हैं लेकिन अध्यापकों की कमी के कारण शिक्षण कार्य पूरी तरह से चरमरा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, प्रारंभिक खंड शिक्षा अधिकारी रामानंद ठाकुर ने बताया कि उन्होंने इस बारे चुनाव कार्यालय से आग्रह किया था लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है। रिक्त पड़े पदों की सूची भी उच्चाधिकारियों को आगामी कार्रवाई के लिए भेजी गई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें