फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक परिवार के तीन होनहारों को मिले लैपटाप

विज्ञापन
Laptop
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। जमा दो व दसवीं कक्षा में बेहतरीन परीक्षा परिणामों से मेरिट लिस्ट में आए भाई-बहन ने एक साथ तीन लैपटॉप कर कब्जा किया। जमटा के सतना बर्मन निवासी सुखदर्शन दत्त शर्मा के दो बेटों व एक बेटी ने अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया।
विज्ञापन


निशांत शर्मा ने जमा दो कक्षा के आर्ट्स संकाय में 500 में से 415 अंक हासिल किए। निधि शर्मा ने जमा दो कक्षा में आर्ट्स संकाय से 412 व विक्रांत शर्मा ने दसवीं कक्षा में 700 में से 630 अंक हासिल कर लैपटॉप हासिल किए।


तीन लैपटॉप एक साथ घर आने से परिवार में खुशी का माहौल बना हुआ है। मेधावी छात्रों के दादा जगतराम शर्मा ने बताया कि अपनी काबिलियत के दम पर उनके पौत्रों ने यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने बताया कि तीनों बच्चे सरकारी स्कूल में अध्ययनरत हैं। विक्रांत व निधि ने सरकारी स्कूल जमटा से पढ़ाई की। जबकि, निशांत ने नैनाटिक्कर स्कूल से जमा दो की परीक्षा उत्तीर्ण की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें