अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
शिशु विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल नाहन (एसवीएन) में दिवाली के उपलक्ष्य में रंगोली स्पर्धा का आयोजन किया गया जिसमें स्कूल के चार सदनों नालंदा, तक्षिला, नीलगिरि व उज्जैन सदन के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। छात्र-छात्राओं ने सुंदर रंगोली बनाई तथा प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने का संदेश दिया।
रंगोली स्पर्धा में तक्षिला सदन की ईशा, खुशी, पारूशी, नंदिनी, नवीन, शुभम, अंजली ने प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि नालंदा सदन की महक, सृष्टि, पायल, आस्था, मुस्कान ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
इस मौके पर नवमी कक्षा के 55 छात्र-छात्राओं ने क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान स्कूली छात्रों ने शहरवासियों को पटाखों से होने वाले प्रदूषण के प्रति जागरूक किया तथा लोगों से प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने का आह्वान किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य कुंदन ठाकुर ने विद्यार्थियों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने आह्वान किया।