फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की नीति रही फूट डालो और शासन करो : खुर्शीद अहमद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। भाजपा पांवटा मंडल अल्पसंख्यक मोर्चा का सम्मेलन रविवार को पांवटा में आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता नसीम नाज ने की। सम्मेलन में राष्ट्रीय सचिव अल्पसंख्यक मोर्चा खुर्शीद अहमद, प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा मोहम्मद राजबली, भाजपा जिलाध्यक्ष सुखराम चौधरी, मोर्चा प्रदेश महामंत्री शमशाद अली व मोर्चा जिलाध्यक्ष शमशेर अली विशेष रूप से मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव खुर्शीद अहमद ने कहा कि कांग्रेस की हमेशा फूट डालो शासन करो की नीति रही है। मुस्लिम समाज को आरक्षण व रोजगार से दूर रखा जाता रहा। पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने से दिन बदल रहे हैं। कहा कि मदरसों के आधुनिकीकरण पर 5000 करोड़ के बजट का प्रावधान हुआ। शिक्षा के क्षेत्र में खासकर मुस्लिम महिलाओं की शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अब लड़की की शादी पर 51000 रुपये के शगुन देने का प्रावधान हुआ है। समाज में तीन तलाक की कुरीति समाप्त कर समुदाय की महिलाओं को सम्मान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष सुखराम चौधरी व राजबली ने कहा कि भाजपा धर्म की नहीं कर्म की राजनीति व विकास की राजनीति करती है। कांग्रेस सरकार व स्थानीय विधायक पर मुस्लिम को छलने का आरोप लगाया। मंडल अध्यक्ष पांवटा देवेंद्र चौधरी ने दावा किया कि सम्मेलन में 125 अल्पसंख्यकों ने भाजपा ज्वाइन कर ली है। मुख्य अतिथि ने फूल मालाओं से इनका स्वागत किया। इस अवसर पर अरविंद गुप्ता, दिनेश नेगी, डॉ. प्रेम गुप्ता, नगर परिषद अध्यक्षा कृष्णा धीमान, पूनम गुप्ता, शिवानी वर्मा, मोर्चा प्रभारी हेमा शर्मा, हितेंद्र, धीरज गुप्ता, अनुज भंडारी सहित कई लोग उपस्थित थे।
---कांग्रेस की नीति रही फूट डालो और शासन करो : खुर्शीद अहमद
मदरसों के आधुनिकीकरण पर 5000 करोड़ के बजट का प्रावधान
पांवटा के तारुवाला में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का सम्मेलन आयोजित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें