फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यशवंतनगर में फूंके दोषियों के पुतले, किया चक्का जाम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
राजगढ़ (सिरमौर)।
गुड़िया प्रकरण को लेकर राजगढ़ के यशवंतनगर में बुधवार को व्यापार मंडल व ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने राजगढ़-सोलन सड़क मार्ग पर चक्का जाम किया। साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए उनके पुतले भी फूंके। सड़क बंद किए जाने से सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। इससे जाम में फंसे लोगों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
काफी व्यस्ततम मार्ग होने के कारण दर्जनों छोटे-बड़े वाहन दोनों ओर जाम में फंसे रहे। सड़क को एक घंटे तक चक्का जाम के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहनों की आवाजाही बहाल की। बुधवार सुबह अचानक ही ग्रामीण यशवंतनगर पहुंच गए। इस दौरान व्यापार मंडल व ग्रामीणों ने संयुक्त प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों व व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने दोषियों के पुतलों को आग के हवाले किया। ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए प्रदेश सरकार से दोषियों को पकड़कर उन्हें कड़ी सजा देने की मांग उठाई। इस दौरान राजगढ़-सोलन व्यस्ततम मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। अचानक आयोजित इस कार्यक्रम की सूचना जब पुलिस को मिली तो थाना प्रभारी बलवंत कंवर मौके पर पहुंचे और लोगों को जाम खोलने के लिए समझाया। इसके बाद लोगों ने तुरंत जाम खोल दिया।
विज्ञापन

यह अलग बात है कि इस मामले में पुलिस कार्रवाई के डर से अब कोई भी संगठन इसकी जिम्मेवारी नहीं ले रहा है। उधर, इस बारे में थाना प्रभारी बलवंत कंवर ने बताया कि लोग शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे। सड़क तंग होने के कारण थोड़ी देर जाम लगा। फोन पर प्रदर्शन व जाम की सूचना मिलने के बाद पुलिस दल मौके पर पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवा दिया।
--यशवंतनगर में फूंके दोषियों के पुतले, किया चक्का जाम
--गुड़िया प्रकरण पर व्यापार मंडल और ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
एक घंटे लगा जाम, पुलिस ने मौके पर पहुंच की बहाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें