फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: शारीरिक दक्षता परीक्षण में योग्य पाए गए नौहरा के 176 अभ्यर्थी

Thu, 08 Feb 2024 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
विज्ञापन
श्री रेणुकाजी में शारीरिक दक्षता परीक्षण में हिस्सा लेते नौहरा रेंज के अभ्यर्थी। संवाद
विज्ञापन
रेणुकाजी में पहले दिन वन मित्र के 228 अभ्यर्थियों ने लिया भाग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर)। वन मंडल श्री रेणुकाजी में वन मित्रों के 43 पदों की भर्ती को लेकर शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण की प्रक्रिया वीरवार से शुरू हो गई। पहले चरण में नौहरा रेंज के नौ पदों के लिए अभ्यर्थियों का शारीरिक दक्षता परीक्षण किया गया। इसमें 289 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, लेकिन 228 अभ्यर्थी ही पहुंचे। जबकि 61 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
श्री रेणुकाजी स्थित परिक्रमा मार्ग पर आयोजित हुई इस शारीरिक दक्षता परीक्षा को लेकर युवाओं में भारी जोश दिखाई दिया। प्रशिक्षण के दौरान लड़कियों की 1,500 मीटर व लड़कों के लिए 5,000 मीटर दौड़ के साथ-साथ उनकी छाती, लंबाई नापने व शारीरिक दक्षता को जांचने के लिए पीटी करवाई गई। इसमें 176 अभ्यर्थी योग्य व 52 अयोग्य घोषित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल पाए जाने वाले अभ्यर्थियों में 87 युवा व 89 लड़कियां शामिल हैं। जबकि 34 लड़के 18 लड़कियां अयोग्य पाई गईं। वन मंडल अधिकारी श्री रेणुकाजी परविंदर सिंह ने बताया कि शारीरिक दक्षता परीक्षण में पूरी पारदर्शिता बरती गई है। पूरी प्रकिया की वीडियोग्राफी करवाई गई है। अभ्यर्थियों के लिए पीने के पानी व प्राथमिक उपचार की सुवधिा मौके पर उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि पहले दौर में नौहरा रेंज के 176 अभ्यर्थी प्रशिक्षण में योग्य पाए गए हैं। विभाग के करीब 30 कर्मचारी इस प्रक्रिया को सफल बनाने में जुटे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें