फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौगान ें लगे मेले में खरीदारी को उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। शहर के चौगान मैदान में आयोजित जोड़ मेला शहर के लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां खरीदारी को लेकर लोगों की खूब भीड़ उमड़ रही है। शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोग घरेलू सामान की खूब खरीदारी कर रहे हैं। आकर्षक और सस्ती दरों पर मिल रहे पुरुष, महिलाओं और बच्चों के वस्त्रों के साथ-साथ चादरें, पर्दे और दूसरा सामान भी लोगों को खूब भा रहा है। मेले में लगे आकर्षक झूले भी बच्चों के साथ-साथ बड़ो को भी लुभा रहे हैं। गुरु गोबिंद सिंह महाराज 30 अप्रैल 1685 को तत्कालीन महाराज के बुलावे पर नाहन आए थे। इस ऐतिहासिक दिन को यादगार बनाने के लिए सिख नौजवान जत्था गोबिंदगढ़ नाहन हर वर्ष मेले का आयोजन कर रहा है। 25 अप्रैल से शुरू हुए इस मेले के प्रति लोगों में भारी उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें